केएसएस मेमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप में चैन सिंह ने जीता स्वर्ण
नई दिल्ली(संवाददाता)- दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में खेली जा रही के.एस.एस. मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में जम्मू एवं कश्मीर के चैन सिंह ने शनिवार को थ्री पोजीशन राइफल स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया है। वहीं 2012 लंदन ओलम्पिक में कास्य पदक जीतने वाले गगन नारंग को कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में खेली जा रही इस स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। वहीं आर्मी के लिए खेलने वाले चैन सिंह ने टीम स्पर्धा में सुरेंद्र सिंह और सत्येंद्र सिंह के साथ मिलकर सोना जीता। थ्री पोजीशन की एकल स्पर्धा में चैन सिंह ने 452.6 का स्कोर किया वहीं एयर इंडिया के गगन ने चैन सिंह से 2.4 अंक पीछे रहे। चैन सिंह की टीम के साथी सुरेंद्र सिंह राठौर ने 438.3 का स्कोर कर कांस्य पदक जीता।
टीम वर्ग में सुरेंद्र, चैन, सत्येंद्र की जोड़ी ने कुल 3473 का स्कोर किया। दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के एश्वर्या सिंह, नवदीप राठौर और हर्षित बिनज्वा की तिगड़ी रही जिन्होंने 3439 का स्कोर किया। नेवी की जी. पुरुषोत्तम, राहुल पूनिया और निगम परिदा को कांस्य से संतोष करना पड़ा।
जूनियर (पुरुष) वर्ग में इसी स्पर्धा में अभय कुमार गोयल ने मध्यप्रदेश के आकाश पाटिदार को करीबी मुकाबले में मात देकर सोने का तमगा हासिल किया। अभय ने 442.7 का स्कोर किया तो वहीं आकाश ने 441.9 का स्कोर किया। गोवा के यश पाडलोस्कर ने 422.8 के स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।महिला वर्ग में तमिल नाडु की गायत्री एन ने 453.3 का स्कोर किया। स्पर्धा का रजत गुजरात के नाम रहा। हरियाणा की सोनिका ने 439.5 का स्कोर कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
जीएफजी की निशनेबाज हेमा को एकल स्पर्धा में तो हार मिली लेकिन टीम स्पर्धा में उन्होंने लज्जा गोस्वामी और मिस्त्री गुंजन के साथ मिलकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
हरियाण के सोनिका, काजल सैनी और अदिति सिंह ने दूसरा स्थान किया। इन तीनों ने मिलकर 3411 का स्कोर किया। तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की टीम रही जिसने 3390 का स्कोर किया।
राष्ट्रमंडल खेल-2018 में कांस्य पदक जीतने वाले ओम प्रकाश मिथरवाल स्वर्ण पदक से चूक गए। उन्हें 241.8 के स्कोर के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दीपक शर्मा .2 के अंतर से स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। अभिषेक वर्मा ने 220.8 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
RESULTS
3 Position Rifle Men
Gold – Chain Singh, Army 452.6
Silver – Gagan Narang, Air India 450.2
Bronze – Surender Singh Rathore, Army 438.3
3 Position Rifle Men Team
Gold – Army Marksmanship Unit – 3473
Surendra Singh
Chain Singh
Satyendra Singh
Silver – Madhya Pradesh – 3439
Aishwarya Singh
Navdeep Rathore
Harshit Binjwa
Bronze – Navy – 3405
- Pursothaman
Rahul Poonia
Nigma Parida
3 Position Rifle Jr. Men
Gold – Abhay Kumar Goel, Delhi 442.7
Silver – Akash Patidar, M.P. 441.9
Bronze – Yash Padloskar, Goa 422.8
3 Position Rifle Women
Gold – Gaayathri N, Tamil Nadu – 453.3
Silver – Hema K.C. Gujrat – 451.9
Bronze – Sonika, Haryana – 439.5
3 Position Rifle Women Team
Gold – Gujrat – 3419
Lajja Gauswami
Hema KC
Mistry Gunjan
Silver – Haryana – 3411
Sonika
Kajal Saini
Aditi Singh
Bronze – Maharashtra – 3390
Bhakti Bhaskar Khamkar
Tejasjwini R. Sawant
Priyal Keni
3 Position Rifle Jr. Women
Gold – G. Varashaa, Tamil Nadu – 441.1
Silver – Yashika, Maharashtra – 429.0
Bronze – Mansi Katha, M.P. – 422.3
10M Pistol Men
Gold – Deepak Sharma – 242.0
Silver – Om Prakash Mitharwal – 241.8
Bronze – Abhishek Verma – 220.8
10M Pistol Jr. Men
Gold – Akash, Haryana – 240.0
Silver – Monu Kumar, UP – 239.3
Bronze – Sachin Bhati, 212.8